हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा पुलिस...

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: 48वां आरोपित गिरफ्तार, अभी 40 फरार

    Haryana Police constable recruitment sachkahoon

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। सीआइए-टू पुलिस ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण में 48वें आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में कुल 88 आरोपितों को गिरफ्तार किया जाना है। अभी भी 40 आरोपित फरार चल रहे हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआइए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की टीम ने इस मामले में हिसार के जिला खांडाखेड़ी निवासी आरोपित रविंद्र को गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपित हिसार के गांव माजरा प्याऊ निवासी नवीन के माध्यम से नव बाल निकेतन स्कूल माजरा प्याऊ में जाकर लीक आउट पेपर को पढ़ा था। इसके बाद उसने पेपर दिया गया था। एसपी ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने दस इनामी आरोपित सहित कुल 48 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

    ये था मामला

    बता दें कि सीआइए-वन पुलिस की टीम ने सात अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में जींद के गांव खापड़ निवासी संदीप व गौतम, कैथल जिले के गांव प्यौदा निवासी नवीन को गिरफ्तार किया था। इसी दिन शाम के समय जींद के गांव थुआ निवासी बालाजी अकादमी संचालक रमेश चंद्र व राजेश को गिरफ्तार किया था। इन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद हिसार के लघु सचिवालय के नजदीक स्थित कालोनी निवासी नरेंद्र, हिसार के गांव खांडाखेड़ी निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्य आरोपित तक पहुंची थी। पुलिस ने पेपर लीक करने वाले जम्मू-कश्मीर निवासी प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here