हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ अशोक चक्रधर क...

    अशोक चक्रधर को मिलेगा सुरेन्द्र दुबे स्मृति पुरस्कार

    Ashok Chakradhar

    अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। देश के प्रसिद्ध व्यंगकार एवं कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर को राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी मूल के सुप्रसिद्ध कवि सुरेंद्र दुबे स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। हास्य कवि सुरेंद्र दुबे स्मृति संस्थान के सचिव डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि संस्थान की बैठक में इस बार देश के किसी व्यंगकार पुरस्कृत करने की चर्चा हुई। उसके बाद निर्णयानुसार इस वर्ष का यह पुरस्कार सुप्रसिद्ध व्यंगकार अशोक चक्रधर को देना तय किया गया।

    पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख 11 हजार 111 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार 23 दिसंबर को केकड़ी में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दुबे की स्मृति में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इससे पहले कवि सुरेन्द्र शर्मा तथा गीतकार संतोषानंद को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here