हमसे जुड़े

Follow us

24.2 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    ब्राजील के बाहिया प्रांत में भारी बारिश के सात लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

    Flood in Indonesia

    रियो डी जनेरियो। ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य बाहिया में भारी बारिश के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए। क्षेत्रीय नागरिक प्रशासन ने यह जानकारी दी है। नागरिक प्रशासन की ओर से बताया गया कि शनिवार को हुई तेज बारिश से कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई और सामग्रियां क्षति हुई। नागरिक सुरक्षा प्रशासन के अनुसार, बारिश से लगभग 30 नगरपालिकाएं प्रभावित हैं, जिनमें अब तक सात लोग मारे गए हैं, 175 घायल हुए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

    तेज आंधी-तूफान के कारण कई कस्बे और ग्रामीण इलाके पूरी तरह से अलग-थलग हो गए। राहत एवं बचाव टीमों को प्रभावितों तक पहुंचने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। रविवार को, 200 से अधिक सैन्य दमकलकर्मियों ने दो हेलीकॉप्टरों की मदद से प्रभावित लोगों के बचाया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और बाहिया के गवर्नर रुई फालकाओ ने रविवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को पुनर्निर्माण सहायता देने का वादा किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here