हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बेटे की बरसी ...

    बेटे की बरसी पर जरूरतमंद परिवारों को बांटी रजाईयां

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु दु:ख हो चाहे सुख हो मानवता भलाई के कार्यों को करना कभी नहीं भूलते। इसी कड़ी तहत ब्लॉक सरसा के ग्रेवाल बस्ती, गली नंबर 6, कीर्ति नगर निवासी लूथरा परिवार ने अपने शरीरदानी पुत्र राजीव लूथरा की पहली बरसी पर कपकंपाती सर्दी के मद्देनजर जेजे कॉलोनी के 7 जरूरतमंद परिवारों को गर्म बिस्तर व रजाई वितरित की गई।

    इस मौके पर पूरे परिवार ने बताया कि हमारे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा जरूरतमंदों की मदद करना सिखाया है। हमारी पूज्य गुरु जी के चरणों में प्रार्थना है कि आगे भी हमसे ऐसे ही मानवता के कार्य करने का बल बख्शना। इस मौके पर अमर लाल इन्सां, जीत राणी इन्सां, कमल इन्सां, दीपक इन्सां, कंचन रानी इन्सां मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here