हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home खेल यूपी योद्धा ब...

    यूपी योद्धा बीके कबड्डी अकादमी में ‘योद्धा टोली’ ने मनाया ‘फैन डे’

    मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। जीएमआर ग्रुप की खुद की प्रो कबड्डी लीग फ्रेंचाइजी यूपी योद्धा के आधिकारिक फैन ग्रुप, ‘योद्धा टोली’ के 50 से अधिक उत्साही प्रशंसकों ने रविवार को अत्याधुनिक यूपी योद्धा बीके कबड्डी अकादमी में अपना पहला फैन डे एक्टिवेशन मनाया। प्रशंसकों ने कई मजेदार गतिविधियों में शामिल होकर इस दिवस को मनाया, जिसमें कबड्डी का खेल भी शामिल था और पीकेएल के आठवें सत्र के लिए अपनी टीम को शुभकामनाएं देते हुए अपने वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किए। यूपी योद्धा 22 दिसंबर, 2021 को अपने चौथे पीकेएल सीजन की शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां वे गत विजेता बंगाल वारियर्स के खिलाफ भिड़ेंगे।

    योद्धा टोली अब आधिकारिक यूपी योद्धा जर्सी के साथ उत्तर प्रदेश राज्य में 15 स्थानों की यात्रा करेगी और टीम के प्रशंसको के साथ बातचीत करेगी और नए प्रशंसकों को भी शामिल करेगी। सभी प्रशंसक मजेदार गतिविधियों में शामिल होंगे जिसमें आने वाले सीजन के लिए उनकी टीम के लिए संदेश शामिल होंगे। योद्धा टोली, यूपी योद्धा प्रशंसकों के साथ राज्य भर के प्रमुख शहर जिनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, अयोध्या आदि शामिल हैं, उनके साथ बातचीत करेंगे और उन्हें यूपी योद्धा फैन किट के साथ टीम को उनके समर्थन के लिए सम्मानित करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here