हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बिक्रम सिंह म...

    बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशा कारोबार मामले में एफआईआर

    Bikram Singh Majithia

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशा कारोबार मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी मोहाली में एनडीपीएस की धारा 25, 27 (ए) और 29 के तहत पुराने मामले में स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर कल देर रात दर्ज की गई है।

    क्या है मामला

    एफआईआर एसटीएफ की फरवरी 2018 की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई है और महाधिवक्ता की राय भी जानी गई थी।एसटीएफ मार्च 2017 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद गठित की गई थी। अगले कुछ महीनों में ही होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इसके राजनीतिक मायने हैं।

    शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पिछले कई दिनों से आरोप लगाते रहे हैं कि चुनाव से पहले उन्हें या मजीठिया जैसे शिअद के वरिष्ठ नेताओं को ‘झूठे’ मामलों में फंसाने की कोशिश हो रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर बिना नाम स्पष्ट किये कहा है कि यह केवल पहला कदम है और जब तक नशा माफिया के पीछे के आरोपियों को सजा नहीं मिल जाती, इंसाफ नहीं माना जाएगा। उन्होंने यह भी लिखा है कि सजा दिये जाने तक वह लड़ाई जारी रखेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here