ओमिक्रॉन अब हुबा बेकाबू? सरकार अलर्ट, मरीजों के मामले में दिल्ली सबसे आगे

Omicron variant

देश में ओमिक्रॉन से 578 व्यक्ति संक्रमित

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोविड के नये संस्करण ओमिक्रॉन से 578 व्यक्ति संक्रमित पायें गये हैं जिनमें दिल्ली में सर्वाधिक 142, महाराष्ट्र में 141 और केरल में 57 मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 19 राज्यों में ओमिक्रॉन के 578 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 151 संक्रमण से उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 29 लाख 93 हजार 283 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 141 करोड़ 70 लाख 25 हजार 654 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

कोविड-19 घंटे में कोविड संक्रमण के 6531 नए मामल

पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 6531 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 75 हजार 841 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.22 प्रतिशत है। इसी अवधि में 7141 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 42 लाख 37 हजार 495 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में सात लाख 52 हजार 935 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 67 करोड़ 29 लाख 36 हजार 621 कोविड परीक्षण किए हैं।

दिल्ली में लगा नाइट कर्फ्यू

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छह घंटे के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यहां सोमवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। दिल्ली में रविवार को कोरोना संक्रमण की दर 0.5 प्रतिशत को पार कर गई, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए निर्धारित कोरोना ग्रेडेड रेस्पान्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के येलो जोन के तहत आती है।

अधिकारियों ने बताया कि नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। उल्लेखनीय है कि यूनीवार्ता ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने को लेकर विचार किया जा रहा है। यूनीवार्ता ने सूत्रों ने हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दिल्ली में अगले दो दिनों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा कोविड ग्रेप के पहले स्तर में प्रवेश करने के बाद आया है। ग्रेप में कोविड -19 स्थिति की गंभीरता के आधार पर रात के कर्फ्यू से लेकर पूर्ण तालाबंदी तक के उपायों को लागू करने को अनिवार्य किया गया है।

कर्नाटक में भी लगा नाइट कर्फ्यू

कर्नाटक ने 28 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यह कर्फ्यू रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा और 10 दिनों तक जारी रहेगा। राज्य में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों की बैठक की सीएम बसवाराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।

असम: असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने पूरे राज्य में रात साढ़े 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया है। हालांकि, राज्य में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश ने 25 दिसंब से ही रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान कर दिया था। इसके अलावा राज्य की योगी सरकार ने शादियों में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की सीमा भी तय क दी है।

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया था। यह कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने किसी भी सार्वजनिक समारोह या इवेंट में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की सीमा भी तय कर दी है। यह आदेश 25 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक के लिए जारी किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here