हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ मुश्किल में फ...

    मुश्किल में फंसे अभिनेता विक्की कौशल

    इंदौर (एजेंसी)। फिल्म अभिनेता विक्की कौशल को अभिनेत्री सारा अली खान को पिछले दिनों बाइक पर इंदौर की सैर कराना महंगा पड़ गया है। दरअसल, जिस बाइक पर दोनों घूमते दिखे थे उसका नंबर फर्जी था। अब इस नबंर के असली मालिक ने थाने में शिकायत कर दी है। बता दें कि अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान शहर में शूटिंग के सिलसिले में आए हुए हैं। शूटिंग के दौरान विक्की और सारा एक बाइक पर घूम रहे हैं, जिसका विडियो वायरल हो गया। इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाले जय सिंह यादव ने जब ये विडियो देखा तो वे हैरान रह गए। क्योंकि उनकी स्कूटी का नंबर विक्की की बाइक पर लगा था। तब जय सिंह यादव ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है।

    यादव ने बताया कि एमपी-09 यूएल 4872 उनकी स्कूटर का नंबर है। ये गाड़ी उन्होंने एरोड्रम स्थित शोरूम से 25 मई 2018 को खरीदी थी। वही उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उस गाड़ी से कुछ घटना-दुर्घटना हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा। वही इंदौर आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी के मुताबिक ऐसा करना बिल्कुल गलत है। किसी भी वाहन का नंबर कोई दूसरा व्यक्ति उपयोग नहीं कर सकता, चाहे वाहन स्वामी खुद की सहमति भी प्रदान कर दें। उन्होंने कहा कि मामले कि जानकारी मिली है, विस्तृत जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here