हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा सांझा धाम मलोट में 90 जनों ने करवाया टीकाकरण

    Vaccination sachkahoon

    सच कहूँ/मनोज, मलोट। डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक मलोट की साध-संगत द्वारा कोरोना रोधक टीकाकरण(Vaccination) कैंप लगाकर लोगों के कोरोना टीकाकरण करवाया जा रहा है। जानकारी देते ब्लॉक मलोट के जिम्मेदार रमेश ठकराल इन्सां, सत्तपाल इन्सां, भंगीदास विकास इन्सां, सुजान बहनों की जिम्मेदार बहन कान्ता शर्मा इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग की जिम्मेदार बहन रीटा गाबा इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे 137 मानवता भलाई कार्यों के अंतर्गत ब्लॉक मलोट की साध-संगत द्वारा जहाँ मानवता भलाई के कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग किया जा रहा है|

    वहीं मलोट के एसडीएम प्रमोद सिंगला के दिशा-निर्देशों अनुसार सरकारी अस्पताल मलोट के सीनियर मैडीकल अधिकारी डॉ. रश्मि चावला और कोरोना टीकाकरण(Vaccination) मलोट के नोडल अफसर डॉ. गौतम कामरा की देखरेख में 54वां कोरोना टीकाकरण कैंप डेरा सच्चा सौदा सांझा धाम मलोट में लगाया गया, जिसमें सरकारी अस्पताल की स्टाफ मैंबर पूजा ने 90 जनों के कोरोना रोधक टीकाकरण किया। उन्होंने बताया कि कैंप में 15 साल से 18 साल और उस से ऊपर की उम्र वालों के टीकाकरण किया गया। इस मौके सेवक जुबिन छाबड़ा इन्सां, अनमोल इन्सां, शुभम इन्सां, चंद्र मोहन सेठी इन्सां, कुलदीप इन्सां, सुनील जिन्दल इन्सां, रिंकू इन्सां, गगन इन्सां मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here