हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34.21 करोड़ के पार

    Coronavirus

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड19) महामारी के मामले 34.21 करोड़ से पार हो गए हैं। वहीं कई देशों में इसका नया स्वरूप ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। दुनिया में पिछले 28 दिनों में कोरोना संक्रमण 61.79 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस महामारी से उक्त अवधि में 1,86,342 लोगों की मौत हो गई। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,21,55,877 है और मृतकों के आंकड़े बढ़कर 55,73,498 तक पहुंच गए है। दुनिया भर में अभी तक कुल 9,74, 92,16,355 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। विश्व भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले के साथ अमेरिका शीर्ष पर है। जहां इस महामारी से अभी तक 6.93 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है और 8,60,247 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

    भारत इस महामारी के संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 85 लाख 66 हजार 027 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 20 लाख 18 हजार 825 हो गई है और मृतकों के आंकड़े 4,88,396 हो गए हैं। देश में अभी तक कुल तीन करोड़ 60 लाख 58 हजार 806 लोग कोराना मुक्त हो गए हैं। संक्रमण के मामले में ब्राजील तीसरे स्थान पर आ गया है। देश में कोरोना वायरस की जद में अभी तक 2.35 करोड़ से अधिक लोग आ चुके है और यह वायरस अभी तक 6,22,476 लोगों की जान ले चुका है। कोरोना संक्रमण के मामले में ब्रिटेन चौथे स्थान पर है। जहां अभी तक 1.57 करोड़ से अधिक लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,53,710 तक पहुंच गया है। फ्रांस संक्रमण के मामले में पांचवें पायदान पर है। देश में अभी तक अभी तक 1.57 करोड से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके है और 1,29,105 लोगों की मौत हो गयी है।

    रूस कोरोना संक्रमण के मामले में छठे पायदान में आ चुका है। देश में अभी तक कोरोना संक्रमण से 1,07,54,905 लोग प्रभावित हो चुके है और इस महामारी से अभी तक 3,17,523 जान गंवा चुके हैं। तुर्की कोरोना संक्रमण के मामले में सातवें स्थान पर है जहां अभी तक 1,07,36,215 लोग संक्रमित हो गये है और इस महामारी से 85,419 लोगों की जान जा चुकी है। इटली 94.18 लाख से अधिक लोगों के संक्रमित होने के साथ आठवें स्थान पर है। देश में मृतकों का आंकड़ा 142,590 तक पहुंच गया है। स्पेन संक्रमितों के मामले में नौवें पायदान में पहुंच गया है जहां इस महामारी से अभी तक 88.34 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है और इस महामारी से 91,599 लोगों को जान से हाथ धोने पड़े हैं। जर्मनी में वैश्विक महामारी से अभी तक 85.02 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित होने से यह दसवें पायदान पर है। देश में मृतकों को आंकड़ा 1,16,490 तक पहुंच गया है। इसके अलावा विश्व के बाकी देश कोरोना संक्रमण से प्रभावित हैं। महामारी का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here