हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home देश उप्र में विधा...

    उप्र में विधान सभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

    Indira Rasoi Yojana

    नई दिल्ली l कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने कहा है कि वह चुनाव के मैदान में उतर सकती हैं और पार्टी में इस विषय पर पिछले एक महीने से विचार मंथन चल रहा है।

    प्रियंका ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उत्तर प्रदेश के लिये पार्टी का युवा घोषणा पत्र जारी करने के दौरान यह बात कही। संवाददाताओं के सवालों के जवाब में प्रियंका ने स्पष्ट किया कि वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी, लेकिन चुनाव लड़ सकती हैं।

    उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी पहले ही गोरखपुर सदर सीट से प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार होंगे।

    प्रियंका से पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान कांग्रेस का मुख्‍यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा, उन्होंने मुस्कुरा कर कहा, “आपको मेरे अलावा वहां कोई और चेहरा दिखता है क्या।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी, लेकिन चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कहां से लड़ना है, इसका फैसला अभी नहीं किया गया है।

    प्रियंका(Priyanka Gandhi) ने कहा, “पिछले एक महीने से पार्टी में इस बात पर विचार हो रहा है मुझे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ना चाहिए। चुनाव, कहां से लड़ना है, यह फिलहाल तय नहीं है।” क्या योगी को चुनाव में चुनौती देने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि यह जरूरी नहीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here