हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आंगनबाड़ी वर्क...

    आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मानव शृंखला बनाकर की सरकार के खिलाफ नारे

    Anganwadi workers Sachkahoon

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी की आंगनबाड़ीकर्मियों(Anganwadi Workers) ने बुधवार को 57वें दिन हड़ताल करके उपायुक्त कार्यालय के सामने हड़ताल व पुराना बस अड्डा भिवानी से हांसी गेट तक मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आज के धरने व मानव श्रृखला की अध्यक्षता ईश्वर देवी व संचालन राजबाला ने किया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सीटू व यूनियन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं 6 मार्च 2018 को विधानसभा में घोषणा की थी कि वर्करों को राज्य सरकार की आऊटसोर्स पॉलिसी में ठेका कर्मचारी की अर्धकुशल-अकुशल की श्रेणी की मान्यता देकर उनके बराबर मानदेय मिलेगा व इसे महंगाई भत्ता के साथ जोड़ा जाएगा।

    इसमें 10 साल की सेवा से अधिक पर अर्धकुशल का मानदेय तय हुआ था और इससे कम सेवा पर अकुशल का मानदेय। यही नहीं सरकार ने दो किस्त महंगाई भते की भी 2019 में जोड़ी थी। दो साल से प्रत्येक वर्कर के हिसाब से 8000 रुपए केन्द्र सरकार से राज्य सरकार मोबाईल खरीदने के लिए लेकर बैठी है। यह राशि 20 करोड़ 8 लाख रुपए बनती है। सरकार मोबाईल नहीं दे रही और वर्करों से ऑनलाईन काम का दबाव बना रही है। सरकार को इस बारे जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्वयं 29 दिसंबर 2021 को यूनियनों के साथ बातचीत में वायदा किया था कि आंगनवाड़ी वर्करों(Anganwadi Workers) व हैल्परों को आशा वर्कर्स की तर्ज पर 3 लाख रुपए एक्सग्रेशिया दिया जाएगा, जो नहीं दिया गया।

    उन्होंने कहा कि सरकार आन्दोलन को खत्म करने के लिए वर्करों व हैल्परों को सेवा से बर्खास्त कर रही है, मुकदमें दर्ज कर रही है। कोविड की ड्यूटी के दौरान किए गए काम के 1000 रुपए एकमुश्त राशि जारी करने और जो रिटायरमैंट लाभ 1 लाख व 50 हजार की घोषणा की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here