हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जींद में युवक...

    जींद में युवक की गोली मारकर हत्या

    Delhi Murder
    Delhi Murder: जिम मालिक का सरेआम मर्डर! लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी 

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में जींद जिले के उचाना में आज अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या(Murder) कर दी। घटना में युवक का ममेरा भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बताया कि उचाना कलां गांव निवासी सोमबीर (23) अपने ममेरे भाई अनिल के साथ बाइक पर उचाना मंडी जा रहा था। रजवाहा रोड पर एक फोन सुनने के लिए उसने बाईक रोकी। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली सोमबीर के सीने में लगी। हमलावर गोलीबारी के बाद नरवाना की तरफ फरार हो गये।

    रंजिश के कारण हुई हत्या

    सामेबीर को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमबीर के ममेरे भाई अनिल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू की है। अनिल के अनुसार सोमबीर का तीन महीने पहले खापड गांव निवासी सोनू व मोनू से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के कारण संभवत: सोनू व मोनू ने यह हत्या(Murder) की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here