हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब विधानसभ...

    पंजाब विधानसभा चुनाव: भाजपा का ग्रामीण संकल्प पत्र जारी

    Punjab Assembly Elections sachkahoon

    चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव(Punjab Assembly Elections) 2022 के लिए भाजपा ने अपना ग्रामीण मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें सरकार बनने पर 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों का पूरा खेती कर्ज माफ किया जाएगा। हर गांव में घरों के ऊपर पक्की छत होगी, पक्की सड़क होगी और 24 घंटे बिजली दी जाएगी। चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब इंचार्ज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, शिअद संयुक्त के सुखदेव ढींढसा और कैप्टन की पार्टी के नेताओं ने इसे जारी किया।

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए अहम कदम उठाए हैं। पंजाब(Punjab Assembly Elections) में सरकार बनी तो किसान को मेहनत का पक्का मूल्य मिलेगा। एमएसपी वाले गेहूं-धान के साथ फल-सब्जी के भी लाभकारी मूल्य दिलाएंगे। अलग-अलग फसलों की खेती को प्रोत्साहन देने के​​​​​ लिए 5 हजार करोड़ का फंड बनाएंगे।भाजपा ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार आई तो पंजाब में भूमिहीन किसानों को भी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये सालाना का लाभ मिलेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here