हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रोड़ शो के वक्...

    रोड़ शो के वक्त भगवंत मान की आंख में लगा फूल

    Bhagwant Mann sachkahoon

    सनरूफ से बाहर निकलकर मान ने दिखाया फूल

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान (Bhagwant Mann) शुक्रवार को अमृतसर में अटारी मार्ग पर रोड़ शो के दौरान जब आप कार्यकर्ता व समर्थक कार पर मान पर फूलों की वर्षा कर रहे थे तब अचानक एक फूल उनकी आंख पर जा लगा। इससे भगवंत मान दर्द से कराह उठे।

    आंख मलते हुए उन्होंने कार्यकतार्ओं की ओर इशारा कर पूछा, यह क्या है। इसके बाद वह गुस्से में गाड़ी में बैठ गए। कुछ देर बाद मान कार के सनरूफ से बाहर निकले और फूल दिखाया। उनका इशारा था कि उनकी आंख में फूल लगा है। असल में मान के नीचे बैठते ही कार्यकतार्ओं को यह लगा था कि शायद किसी ने पत्थर फेंका है, पर मान ने इस चर्चा पर फूल दिखाकर विराम लगा दिया।

    सांसद भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अमृतसर में चुनाव प्रचार करते हुए पार्टी के चार उम्मीदवारों (एडीसी) जसविंदर सिंह, बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल, सुखजिंदर राज सिंह (लाली मजीठिया) के पक्ष में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए मान ने अमृतसर के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 70 साल से पंजाब को लूटने और बर्बाद करने वाली पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों से पंजाब को मजीठिया पर कसे तंज भगवंत मान ने कहा कि अमृतसर जिला पंजाब का सबसे अहम और प्रसिद्ध जिला होते हुए भी आधुनिक तरक्की की दौड़ में पिछड़ गया है।

    कांग्रेस, अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने इस सीमावर्ती क्षेत्र में स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उद्योगों को बर्बाद कर दिया। बचाने का यह सुनहरा मौका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here