हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब चुनाव: भाजपा ...

    चुनाव: भाजपा गठबंधन ने जारी किया मेनिफेस्टो

    BJP Alliance sachkahoon

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने पंजाब विधानसभा चुनाव (BJP Alliance) के लिए शनिवार को 11 सूत्रीय संकल्प पत्र 2022 जारी किया। इस घोषणा पत्र में शांति और भाईचारा, रेत और ड्रग माफिया, स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा, नौकरियों में आरक्षण सीमाओं की सुरक्षा आदि सहित कई पहलुओं को शामिल किया गया है।

    पुरी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर और अधिक त्वरित सेवाओं के लिए सभी पुलिस थानों में कानून, फोरेंसिक, डिजिटल फोरेंसिक, सूचना प्रौद्योगिकी के डोमेन विशेषज्ञों की भर्ती किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहरों की 24 घंटे निगरानी के लिए साइबर रक्षा मुख्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम राज्य के सभी पुलिस कर्मियों के लिए निश्चित ड्यूटी घंटे सुनिश्चित करेंगे और पुलिस में अतिरिक्त भर्तियां की जाएंगी। पुलिस कार्रवाई में राजनीतिक प्रभाव नहीं रहेगा।

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा (BJP Alliance) बेअदबी के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति बनायेगी। ऐसे मामलों में तेजी लाने और बेअदबी के खिलाफ कानून को सख्ती से लागू करने के लिए विशेष कार्य बल और फास्ट ट्रैक अदालत स्थापित किए जाएंगे। आतंकवाद, सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की आपूर्ति से निपटने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी की सख्त निगरानी, ​​बिजली की बाड़ और चौकियों का निर्माण किया जाएगा। आतंकवाद प्रभावित परिवारों की शिकायतों के निवारण के लिए सत्य और सुलह आयोग का गठन किया जाएगा और उन्हें पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक एकल आपातकालीन सहायता संख्या शुरू की जाएगी। पुलिस को शिकायत मिलने के 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचना होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here