हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    कुलवंत सिंह इन्सां बने शरीरदानी, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के छात्र करेंगे रिसर्च

    सिलवाला खुर्द (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा में लंगर समिति के सेवादार रहे कुलवंत सिंह इन्सां मेडिकल रिसर्च के लिए शरीरदान कर अमर हो गए। बीती रात कुलवंत इन्सां श्वासों रूपी पूंजी कर कुल मालिक के चरणोंं में जा विराजे। कुलवंत सिंह ने स्वयं जहां सेवा कार्य में अपना जीवन व्यतीत किया, वहीं उनके पुत्र सेवादार मोहन सिंह इन्सां डेरा सच्चा सौदा में सेवा कार्य कर रहे हैं। शरीरदान के समय ब्लॉक की साध-संगत के साथ उनके परिजन, डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन कमेटी, 45 मेंबर कमेटी के सेवादारों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

    इससे पूर्व पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत कुलवंत सिंह को बेटियों, पुत्र वधू व पुत्रियों ने कंधा देकर बेटों का फर्ज अदा किया। बता दें कि कुलवंत सिंह की मृतदेह मुजफ्फरनगर (उतर प्रदेश) मेडिकल कॉलेज को दान किया गया। सेवादार मेजर सिंह इन्सां ने बताया कि ब्लॉक से कुलवंत सिंह आठवें दधीचि के रूप में सामने आए हैं। इससे पूर्व ब्लाँक में सात सेवादार अपनी अपना देह मेडिकल रिसर्च के दान कर चुके हैं। सेवादार कुलवंत सिंह इन्सां के निधन पर डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन कमेटी ने शोक व्यक्त किया है। अंतिम यात्रा के दौरान डेरा प्रबंधन कमेटी की ओर से सेवादार पवन खां इन्सां, 45 मेंबर गुरजंट सिंह इन्सां, महावीर इन्सां व नरेंद्र सिंह सहित अन्य साध-संगत ने शोक व्यक्त किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here