हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home अन्य खबरें दीपमालाएं जला...

    दीपमालाएं जलाकर उपकार कॉलोनी की साध संगत ने मनाई खुशियां

    lighting lamps sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। अपने सच्चे रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमान का समाचार जब से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को मिला है, तब से उनकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है। खुशियों से सरोबार साध-संगत जहां अपने-अपने घरों पर देसी घी के दीये (Lighting Lamps), मोमबत्तियां व विद्युत चलित लड़ियां जलाकर खुशियां मना रही है और एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रही है। वहीं अपने रहबर के आने की खुशी में डेरा श्रद्धालु घरों, कॉलोनियों की साफ-सफाई में भी जुट गए है।

    इसी कड़ी में सोमवार रात्रि को उपकार कॉलोनी में साध-संगत द्वारा अपने-अपने घरों में दीपमाला जलाकर (Lighting Lamps) खुशियों का इजहार किया गया। साथ में साध संगत द्वारा दिए जलाकर हार्ट बनाया गया जिसमें ‘एमएसजी’ लिख कर अपनी खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान साध-संगत ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाया ओर अपने सतगुरु जी के पावन चरणो में अरदास की आप जी जल्दी से जल्दी सारी साध संगत को देह रूप में दर्शन दे जी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here