हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More

    ब्लिंकन ने अल्बानिया के प्रधानमंत्री से यूक्रेन संकट पर चर्चा की

    Antony Blinken

    वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अल्बानियाई प्रधानमंत्री एदि रामा के साथ यूक्रेन के चिंताजनक हालात सहित कई पारस्परिक हितों पर चर्चा की। इससे पहले दिन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह अगर यह रिपोर्टें सही हैं कि रूस ने यूक्रेन की सीमा से कुछ सैनिकों को वापस बुला लिया है, तो यह अच्छा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस के साथ कूटनीति में शामिल होने के लिए तैयार है। लेकिन उन्होंने यह भी दावा किया कि हमला अभी भी संभव है।

    विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने यहां जारी प्रेव विज्ञप्ति में कहा, “ विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन ने आज वाशिंगटन में अल्बानियाई प्रधानमंत्री एदि रामा से मुलाकात की।” ब्लिंकन ने नाटो और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हमारे मजबूत सहयोग का उल्लेख किया और रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अल्बानिया के स्पष्ट समर्थन के लिए प्रधानमंत्री रामा को धन्यवाद दिया।” उन्होंने कहा कि ब्लिंकन ने अल्बानिया के यूरोपीय संघ के परिग्रहण और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण के लिए अमेरिका के समर्थन की भी पुष्टि की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here