हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना के 534 नये मामले, तीन मौतें

    Corona in India

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में रविवार को कोरोना संक्रमण (Corona in Haryana) के 534 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 978404 हो गई जिनमें कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रॉन के 830 मामले शामिल हैं। राज्य में अभी तक 964371 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। राज्य में इस समय कोरोना के 3,485 मामले सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमण से तीन और मरीजों के दम तोड़ने के बाद इस महामारी से हुई मौतों की कुल संख्या बढ़कर 10,525 हो चुकी है।

    राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना (Corona in Haryana) की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में इस समय कोरोना संक्रमण दर 2.14 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.57 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। राज्य के गुरुग्राम जिले में कोरोना संक्रमण के अभी सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं जहां आज 193, फरीदाबाद 39, हिसार 26, सोनीपत 20, करनाल सात, पानीपत आठ, पंचकूला नौ, अम्बाला 13, सिरसा 10, रोहतक नौ, यमुनानगर नौ, भिवानी 15, महेंद्रगढ़ सात, जींद आठ, रेवाड़ी नौ, झज्जर 35, फतेहाबाद पांच, कैथल चार, पलवल 77, चरखी दादरी 14 और नूंह में कोरोना का एक मामला आया। कुरूक्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।

    राज्य के गुरूग्राम, सिरसा, कुरूक्षेत्र, फतेहाबाद और चरखी दादरी में एक-एक कोरोना (Corona in Haryana) मरीज की मौत हो गयी। राज्य में अब तक कुल 40799529 कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी हैं। इनमें 22806413 लोगों को पहली तथा 17770008 को दूसरी कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here