हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ गर्भवती महिला...

    गर्भवती महिलाओं के लिए बनेगा 100 बेड का अलग से मेटरनिटी विंग

    बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दे रहे सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल

    • नागरिक अस्पताल प्रशासन ने प्रपोजल बनाकर विभाग को भेजा

    सरसा(सच कहूँ/सुनील वर्मा)। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद अब सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल जिलावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और व्यवस्था सुधारने पर जोर दे रहे हैं। इसी के अंतर्गत नागरिक अस्पताल प्रशासन द्वारा अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 100 बेड्स का अलग से मेटरनिटी विंग बनाने की योजना तैयार की है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने प्रपोजल बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजा है। वर्तमान में नागरिक अस्पताल में सीमित संख्या में बेड्स होने के कारण गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो एक बेड पर दो-दो गर्भवती महिलाओं को एडजस्ट करना पड़ता है। मुख्यालय की अनुमति मिलने के बाद अगर मेटरनिटी विंग अलग से बन जाती है तो गर्भवती महिलाओं खासकर गरीब महिलाओं को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

    लेबर रूम के रेनोवेशन पर खर्च किये अढ़ाई लाख

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा लक्ष्य स्कीम के तहत लेबर रूम का रेनोवेशन किया गया है। जिसके तहत लेबर रूम में डिलीवरी टेबल, इक्यूपमेंट्स, एसी, कूलर, पार्टिशन इत्यादि लगाए गए हैं। इस पर करीब 2.50 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। अस्पताल में जांच करवाने के लिए आने वाली महिलाओं के लिए बैठने के लिए भी व्यवस्था की गई है। गर्भवती महिलाओं के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए भी प्रबंध किए गए हैं।

    गायनी वार्ड में है 30 बेड्स

    नागरिक अस्पताल में गायनी वार्ड में वर्तमान में 30 बेड्स है। रोजाना 10-15 गर्भवती महिलाएं यहां बच्चों को जन्म देती है। खास बात यह है कि गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर प्रबंध है, जिसके चलते सिजेरियन डिलीवरी भी करवानी पड़े तो यहां हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को रक्त की आवश्यकता हो तो ब्लड बैंक से रक्त भी मिल जाता है। निजी अस्पतालों की अपेक्षा यहां फ्री इलाज की व्यवस्था है।


    ‘‘नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं देने के लिए मुख्यालय को 100 बेड्स का अलग से मेटरनिटी विंग बनाने का प्रपोजल भेजा है। अगर 100 बेड्स का अलग से विंग बन जाएगा तो गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों को और अच्छी सुविधा मिल सकेगी।
    -डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, सरसा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here