हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ आईयें जानते ह...

    आईयें जानते हैं भगवंत मान का जीवन परिचय

    Bhagwant Mann

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के राज्यपाल बी एल पुरोहित ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को आज शहीदेआजम भगत सिंह की जन्मस्थली पर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मान ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि इससे पहले शपथ समारोह क्रिक्रेट स्टेडियम, राजभवन में होता था लेकिन यहां आने की खास वजह यह थी कि जिन्होंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर इस देश को आजाद कराया,उन्हें दिल से याद तो किया जाए। शहीद भगत सिंह के आजादी के सपने को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया जा सके । उन्होंने कहा, ‘आप लोगों ने जितना प्यार दिया उसके लिये वह सदैव शुक्रगुजार रहेंगे। आप लोगों ने प्यार दिया, साथ दिया और अब सरकार आपकी है तथा आप सब को साथ चलना होगा। आईयें जानते हैं कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान कौन है।

    भगवंत मान जीवन परिचय, उम्र, परिवार, शिक्षा

    भगवंत मान जी का जन्म सन 1973 में पंजाब के गांव सतोज ,संगरूर में हुआ है। इनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह एवं माँ का नाम हरपाल कौर है। वर्तमान समय में भगवंत मान की आयु 48 वर्ष है ,इनकी पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है जिनसे उनका वर्ष 2015 में डिवोर्स हुआ है। इनकी एक बेटी और एक बेटा है।

    शिक्षा

    भगवंत मान की 12वीं तक की शिक्षा अपने गांव की स्कूल से पूर्ण हुई है। बारहवीं कक्षा पास करने के बाद इन्होंने वर्ष 1992 में शहीद उद्यम सिंह राजकीय कॉलेज से बीकॉम फास्ट ईयर की पढाई की लेकिन बाद में इनके द्वारा पढाई छोड़ दी गयी।

    राजनीतिक करियर

    वर्ष 2011 में उन्होंने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत की थी। भगवंत मान जी ने मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पार्टी पीपुल्स पार्टी में वर्ष 2011 में शामिल हुए थे। वर्ष 2012 में इन्होने लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। यह अब आम आदमी पार्टी के संयोजक होने के साथ पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता भी है।

    वर्ष 2019 में 17 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में जुगनू ने अपनी संगरूर लोकसभा सीट से भारी मतो से जीत दर्ज की और वह दोबारा से संसद में पहुंचे। भगवंत मान लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद है। लोकसभा में वह अपने आउट स्पॉकेन स्टाइल के लिए जाने जाते है। वह अपने किसी भी मुद्दे पर अपनी बात को सदन में दृढ़ता के साथ मंडल में रखते है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here