हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ सराहनीय: डेरा...

    सराहनीय: डेरा श्रद्धालु परिवार ने मानवता भलाई के कार्य कर मनाई बेटे के विवाह की खुशी

    Ration Distribution

    25 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

    अबोहर(सच कहूँ /सुधीर अरोड़ा)। ब्लॉक अबोहर के जोन नंबर 9 निवासी एक डेरा श्रद्धालु परिवार ने अपने बेटे का विवाह किए जाने की खुशी में 25 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन बांटकर खुशी मनाई। इस संबंधी जानकारी देते ब्लॉक भंगीदास गुरचरण सिंह इन्सां ने बताया कि स्थानीय एकता कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी अशोक परुथी इन्सां द्वारा अपने बेटे की शादी की गई।

    इसी खुशी में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए फिजूल खर्ची करने की बजाय मानवता की सेवा करने की दी गई ्रपावन शिक्षाओं पर अमल करते आज अपने निवास स्थान पर नामचर्चा करवाई गई, जिसमें 25 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन बांटा गया और 7 बच्चों को पौष्टिक आहार की किटें भेंट की गई। भंगीदास गुरचरण सिंह इन्सां ने बताया कि पहले भी उक्त परिवार डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में हर संभव सहयोग करता रहता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here