हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक दिन की राहत के बाद बढ़ोत्तरी

    Petrol, Diesel, Price, Increased, Today

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन राहत के बाद देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर दी। बीते 12 दिनों में तेल कंपनियां 10 बार ईंधन के दाम बढ़ा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 93.87 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत 85-85 पैसे बढ़कर क्रमश: 117.57 रुपये प्रति लीटर और 101.79 रुपये प्रति लीटर पर है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

    रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद बढ़नी शुरू हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 104.39 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

        महानगर           पेट्रोल           डीजल 

    • दिल्ली             102.61           93.87
    • कोलकाता        112.19           97.02
    • मुंबई              117.57           101.79
    • चेन्नई              108.21           98.28

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here