हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सड़क हादसे में...

    सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    Road accident sachkahoon

    वेटर का काम करते थे साहिल और अमित

    • सुबह चार बजे सड़क किनारे खड़े खम्बे से टकराई बाइक

    पूण्डरी (सच कहूँ/ऋषि पाल)। कैथल जिले के पूण्डरी में करनाल-कैथल रोड पर आईटीआई महिला शिक्षण संस्थान के पास सोमवार अल सुबह चार बजे सड़क हादसे (Road Accident) में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भेजा गया।

    जानकारी के अनुसार साहिल (18) और अमित (21) पदमाक्षी पैलेस में वेटर का कार्य करते थे। काम खत्म करने के बाद दोनों बाईक पर वापिस अपने घर को जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाईक अनियंत्रित होकर सड़क के पास बने लोहे के पोल से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बाईक ओवर स्पीड थी और दोनों ने हेल्मेट भी नहीं पहना हुआ था। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूण्डरी शहर में मातम छा गया। परिवारजन सदमे में हैं।

    थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया की इस घटना (Road Accident) की सूचना सुबह 6.30 बजे फोन पर मिली। उन्होंने लोगों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना घटित हों।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here