हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश देश में 24 घं...

    देश में 24 घंटों के दौरान 1222 लोगों ने दी कोरोना के मात

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1222 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसके बाद इस संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 42498789 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 20 लाख 32 हजार 469 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 33 नये मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 639 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.21 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 222 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 98 हजार 789 लोग कोविड से उबर चुके हैं।

    स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 82 हजार 39 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 79 करोड़ 25 लाख नौ हजार 451 कोविड परीक्षण किए हैं। वहीं इस दौरान देश में 43 मरीजों की मौत होने से इस जानलेवा विषाणु के कारण जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 521530 हो गयी है। इस समय कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 1.21 प्रतिशत है। केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 40 घटकर इनकी संख्या 3305 रह गयी। वहीं, 369 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6463180 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 68228 हो गया है। कर्नाटक में सक्रिय मामले 53 घटकर 1457 रह गए हैं। इस दौरान 85 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 3904247 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 40056 है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here