हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home देश दिल्ली-एनसीआर...

    दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी और लू का कहर

    Heat Wave
    Heat Wave: झुलसने लगा उतर भारत, सरसा में पारा 44.8 तो भठिंडा में 46.5

    नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार को लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा और लू (Heat Wave) के थपेड़ों के कारण घर से बाहर निकलना दूभर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 39 डिग्री तक आ सकता है लेकिन रविवार को फिर उसके 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इससे पहले, विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में लू (Heat Wave) की तीव्रता मंगलवार की रात से कम हो सकती है। यह विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।

    इसके प्रभाव से 12 अप्रैल से देश के पश्चिमोत्तर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं, जिससे इन हिस्सों के मैदानी इलाकों में गर्मी की की तीव्रता और वितरण से बहुत कमी आने की संभावना है। सफदरजंग मौसम वेधशाला में 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य से छह डिग्री अधिक है।

    रिज, गुड़गांव, नजफगढ़ और पीतमपुरा सहित दिल्ली-एनसीआर के अन्य मौसम केंद्रों में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या थोड़ा अधिक दर्ज किया गया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here