हमसे जुड़े

Follow us

32.7 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ अंगदान की अलख...

    अंगदान की अलख जगा रहा मुम्बई का दंपती

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुंबई से एक दंपती अंगदान को लेकर जागरूकता अभियान के लिए निकले हैं। दंपती मुंबई से कार से निकलने के बाद दर्जनों शहरों में अंगदान को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। रतन भाल शेखर चिलाना एवं उनकी पत्नी नमिता दत्ता के सोमवार को हनुमानगढ़ शहर पहुंचने पर सामाजिक संगठनों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस नेक पहल के लिए आभार जताते हुए दंपती को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अंगदान को लेकर उदासीनता से कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। हाल के दिनों में अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। परंतु राज्य के किसी भी अस्पताल में अंगदान के प्रति अब तक कोई प्रकिया प्रारंभ नहीं होना दु:खद है। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी जीवित लोगों के ही अंग दान करवाने की परंपरा है। कुल अंगदान का सिर्फ 5 प्रतिशत ही मृत शरीर का अंगदान होता है।

    इस मौके पर रतन भाल शेखर चिलाना एवं उनकी पत्नी नमिता दत्ता ने कहा कि कई घटना ने अंगदान की अहमियत को सिद्ध किया है। अगर सभी लोग इस पर गौर करें तो कई बीमार और लाइलाज बीमारी का दंश झेलने वाले लोग ठीक हो जाएंगे और उन्हें एक नई जिंदगी मिल जाएगी। इसलिए वे अंगदान के प्रति 131 दिन का जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने 10 दिसम्बर 2021 को खारघर नवी मुंबई से अपनी यात्रा शुरू की थी। यह अभियान अप्रैल 2020 तक जारी रहेगा। वह 131 दिनों के लिए 28 राज्यों और आठ केन्द्र शासित प्रदेशों के 131 शहरों का दौरा करते हुए 22500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने अंगदान के लिए 80 हजार लोगों को शपथ दिलवाने का लक्ष्य रखा है।

    उन्होंने इससे पहले 2018 में विदेशों में अंगदान जागरुकता के लिए मिशन के तहत 79 दिनों में 21 देशों में मुंबई से लंदन की यात्रा की थी। उनका मिशन सार्वजनिक समुदायों, रोटरी क्लबों, गैर सरकारी संगठनों, अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों के लिए है, जहां पर कार्यक्रम आयोजित कर अंगदान के महत्व के बारे में शिक्षित और जागरूक करना है। दंपती ने बताया कि अंगदान में 8 अंग शामिल हैं जिन्हें दान किया जा सकता है। स्वीकृति के पश्चात मृत व्यक्ति अपनी किडनी, लीवर, फेफड़ा, ह्रदय, पैंक्रियास और आंत दान में दे सकते हैं। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दंपती का बुके भेंट कर स्वागत किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here