हमसे जुड़े

Follow us

34.9 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More

    डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद विधवा महिला को बनाकर दिया ‘आशियाना’

    Welfare Work

    घग्गा/पटियाला(सच कहूँ/मनोज कुमार)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक मवीकलां की साध-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार को मकान बना कर दिया है। परिवारिक सदस्यों ने इन डेरा श्रद्धालुओं को फरिश्तों का नाम देते तहदिल से धन्यवाद किया। इस संबंधी जानकारी देते ब्लॉक जिम्मेदार अमरीक सिंह इन्सां, ब्लॉक भंगीदास बलवीर सिंह इन्सां, 15 मैंबर गुरतेज सिंह इन्सां और भंगीदास जीवन सिंह इन्सां ने बताया कि विधवा बहन दर्शना कौर पत्नी स्व. गोपाल सिंह निवासी धनेठा अपने एक लड़के के साथ कच्चे मकान में रह रही थी। आर्थिक पक्ष से काफी ज्यादा कमजोर होने के कारण वह अपना मकान बनाने में असमर्थ थी।

    उक्त महिला ने अपना मकान बनाने की अपील डेरा सच्चा सौदा की ब्लाक मवीकलां की समिति से की तो उन्होंने तुरंत ही फैसला लेते मकान बनाने की तैयारियां शुरू कर दीं और देखते ही देखते कुछ ही घंटों में मकान और एक बाथरूम बनाकर खड़ा कर दिया। इस सब होते देख पारिवारिक सदस्य तो हैरान थे ही साथ ही अन्य लोग भी यह सब कुछ देख कर हक्के-बक्के रह गए। जिसे इन डेरा श्रद्धालुओं ने अपने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की अपार रहमत का बताया। 45 मैंबर धन्न सिंह इन्सां, 25 मैंबर हरपाल सिंह धनेठा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा 138 मानवता भलाई के कार्य किये जा रहे हैं। यह कार्य भी इन कार्यों में से एक है। इस मौके 15 मैंबर मनदीप सिंह,15 मैंबर जस्सा सिंह,15 मैंबर हरदेव सिंह के अलावा जिम्मेवार और साध-संगत बड़ी संख्या में मौजूद थी।

    फरिश्तों से कम नहीं डेरा श्रद्धालु : पारिवारिक सदस्य

    पारिवारिक सदस्यों ने इन श्रद्धालुओं का दिल से धन्यवाद करते इनको फरिश्तों का नाम दिया। क्योंकि वह काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि कोई आए उनकी मदद के लिए, जिससे उनका पक्का मकान बन सके, परन्तु इन फरिश्तों ने कुछ ही घंटों में मकान बनाकर खड़ा कर दिया, जिनका देन हम कई जन्मों तक नहीं चुका सकते।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here