हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More

    Rojgar Mela: पंजाब के इस जिले में 10 मार्च को रोजगार मेला लगेगा

    Job Fair News
    Job Fair News: आई.टी.आई. मानसा में रोजगार मेला 10 मार्च को

    आई.टी.आई. मानसा में रोजगार मेला 10 मार्च को

    मानसा (सच कहूँ न्यूज)। Rojgar Mela News: सरकारी आई.टी.आई. मानसा में 10 मार्च, मंगलवार को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के प्रिंसिपल गुरमेल सिंह माखा ने बताया कि इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योग भाग लेंगे और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्राइडेंट इंडस्ट्रीज, एल एंड टी कंपनी, पेप्सी इंडस्ट्रीज, एंबर एंटरप्राइज इंडिया लिमिटेड, जगतजीत इंडस्ट्रीज तथा पाल एग्रो इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां इस मेले में भर्ती प्रक्रिया संचालित करेंगी। Job Fair News

    प्रिंसिपल गुरमेल सिंह माखा ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी भी ट्रेड में आई.टी.आई. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित प्रशिक्षुओं को संबंधित उद्योगों की ओर से अच्छा वेतन पैकेज और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले प्रशिक्षु अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, आधार कार्ड तथा पैन कार्ड की प्रतियां अपने साथ अवश्य लेकर आएं। Job Fair News