हमसे जुड़े

Follow us

34.2 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुट्ठी इब्राह...

    पुट्ठी इब्राहीमपुर हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

    Ramraj News
    Ramraj News: पुट्ठी इब्राहीमपुर हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

    रामराज (सच कहूँ न्यूज़)। Ramraj News: थाना क्षेत्र के ग्राम पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी सुरेश हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है। घटना 16 अप्रैल की है, जब सुरेश किसी काम से मीरापुर गया था। इसी दौरान भट्टे के पास से तीन आरोपी—विकल (फौजी), कार्तिक भाटी और आदेश गोस्वामी—उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर ले गए। आरोप है कि कार के अंदर ही तीनों ने मिलकर सुरेश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। Ramraj News

    हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गंग नहर में फेंक दिया, ताकि मामले को छिपाया जा सके। मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें सुरेश आरोपियों के साथ कार में जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने कार की पहचान करते हुए आरोपी विकल को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर गंग नहर से सुरेश का शव बरामद किया गया। विकल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि विकल सेना में कार्यरत है और छुट्टी पर अपने गांव सैफपुर, थाना बहसूमा, जिला मेरठ आया हुआ था।

    पुलिस ने 19 अप्रैल को दूसरे आरोपी कार्तिक भाटी को भी हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि तीसरे आरोपी आदेश गोस्वामी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। Ramraj News

    यह भी पढ़ें:– देर रात डीजे बजाने पर दो क्लबों पर पुलिस कार्रवाई, सामान किया जब्त