हमसे जुड़े

Follow us

34.2 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home सरसा Sirsa Crime N...

    Sirsa Crime News: नाबालिगा से छेड़छाड़ का आरोपी टीजीटी अध्यापक गिरफ्तार

    Sirsa Crime News
    सांकेतिक फोटो

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa Crime News: जिला पुलिस ने नाबालिगा से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में एक टीजीटी अध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अध्यापक का उसके घर पर आना-जाना था। बीते दिनों दोपहर के समय आरोपी उसके घर पहुंचा, उस समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। Sirsa Crime News

    आरोप है कि इसी दौरान आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती कमरे में खींच लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विजेंद्र सिंह को सरसा शहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। Sirsa Crime News

    यह भी पढ़ें:– भिवानी में किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी कार्यालय के बाहर जोरदार धरना