महिला व युवक की मौत की जानकारी पर मचा कोहराम
सिरसागंज/फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Sirsaganj News: सिरसागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात कोरारा – बटेश्वर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार डिग्री कॉलेज के शिक्षक व अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स को रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर कार चालक अपनी गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची सिरसागंज पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलने पर शिक्षक तथा महिला के परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार शिकोहाबाद नगर के नई बस्ती निवासी विनय कुमार शर्मा पुत्र अवधेश कुमार शर्मा पालीवाल डिग्री कॉलेज में अस्थाई रूप से प्रवक्ता के पद पर गणित के शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। Firozabad News
वो जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में तैनात स्टाफ नर्स नीलम सिंह 45 वर्ष पत्नी चंद्रभान सिंह उर्फ सीबी सिंह के साथ सिरसागंज क्षेत्र में किसी काम से गए हुए थे। रात करीब एक बजे दोनों लोग बाइक से शिकोहाबाद वापस लौट रहे थे । इस दौरान करता बटेश्वर मार्ग पर अमौर नहर के निकट सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। महिला तथा युवक की मौत हो गई। इधर सबसे बड़ी बात यह सामने आ रही है कि दोनों लोग आखिर रात के समय कहां गए थे। इधर जिला अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:– School Timing Change: भीषण गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में बदलाव, येलो अलर्ट जारी















