हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश पूज्य पापा जी...

    पूज्य पापा जी ही गुरू हैं और रहेंगे, गुरूगद्दी पर वही हैं और वहीं रहेंगे: बहन हनीप्रीत इन्सां

     सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अटकलों पर बहन हनीप्रीत इन्सां ने लगाया विराम

    सरसा। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की सुपुत्री बहन हनीप्रीत इन्सां ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए जवाब दिया कि पूज्य गुरू जी ही डेरा सच्चा सौदा के गुरू हैं और रहेंगे। बहन हनीप्रीत इन्सां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विभिन्न सवालों के जवाब दिए जिसमें एक सवाल गुरूगद्दी को लेकर भी पूछा गया था।


    आपको बता दें कि बहन हनीप्रीत इन्सां अपने आफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इंस्टाग्राम यूजर्स द्वारा आज पूछे गए सवालों का जवाब दिया जिनमें एक यूजर ने पूछा कि ‘दीदी आप 29 अप्रैल को गुरूगद्दी पर बैठ रही हो! इस सवाल के जवाब में बहन जी ने उत्तर देते हुए लिखा कि ‘जैसे पापा जी ने लैटर में भी लिखा था कि पापा जी ही गुरू हैं और वही रहेंगे। गुरूगद्दी पर पापा जी ही थे और पापा जी ही रहेंगे। बहन जी के उत्तर ने उन सभी अफवाहों, अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें बार बार सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा था कि बहन 29 अप्रैल को गुरूगद्दी पर बैठ सकती हैं। सोशल मीडिया पर फैलाई गई ये अफवाह भी कोरा झूठ थी, जो कि अब बहन हनीप्रीत इन्सां के इस उत्तर के बाद कोरा झूठ साबित भी हो गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here