हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश हिमाचल प्रदेश...

    हिमाचल प्रदेश के ब्लॉकों में साध-संगत ने गाया गुरू यश

    शिमला (एजेंसी)। डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना माह के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की। जिनमें मुख्य रूप से ब्लॉक पांवटा साहिब, ब्लॉक सुजानपुर टिहरा, ब्लॉक किरवी, ब्लॉक गरली व रेणुकाजी आदि स्थानों पर नामचचाएं आयोजित की गई। नामचर्चा में साध-संगत ने दोनो हाथ खड़े कर, पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर दृढ़ विश्वास का संकल्प लिया।

    हिमाचल की रानी धर्मशाला में विशाल नामचर्चा 17 को

    हिमाचल के रानी नाम से मशहूर खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार धर्मशाला की धरा 17 अप्रैल रविवार को राम-नाम की खुशबू से महकेगी। दरअसल डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह के उपलक्ष्य में यहां हिमाचल प्रदेश की साध-संगत यहां के पुलिस ग्रांउड में विशाल नामचर्चा करके पावन भंडारा मनाएगी। नामचर्चा का समय सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रहेगा। राज्य के जिम्मेदार सेवादारों ने बताया कि नामचर्चा स्थल पर पहुंचने के लिए शहर में चारों तरफ से निशान दिए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि पावन भंडारे की नामचर्चा को लेकर साध-संगत में खुशी और भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नामचर्चा को लेकर राज्य की साध-संगत ने जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है। इसके साथ ही नामचर्चा पंडाल की सजावट देखते ही बन रही है। इस शुभ अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से गरीब, जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की मदद करके मानवता भलाई के कार्य भी किए जाएंगे। हिमाचल की साध-संगत के जिम्मेवारों ने बताया कि नामचर्चा में भारी संख्या में साध-संगत के आगमन को देखते हुए लंगर-भोजन, पेयजल और ट्रैफिक सहित सभी व्यवस्थाओं में सेवादार पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here