हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ ऐसे करें पढ़ाई...

    ऐसे करें पढ़ाई पर अपना ध्यान केन्द्रित

    Forester Recruitment

    आज बाह्य वातावरण में इतने अधिक ध्यान भंग करने वाले स्रोत हैं कि अपनी पढ़ाई पर सही रूप से स्वयं को केन्द्रित करना अति कठिन होता जा रहा है। विशेषकर किशोरावस्था में अत्यधिक उत्सुक लोग भी अपना ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाते हैं। अति उत्सुकता एकाग्रता को खत्म करती है। ऐसे में किसी भी प्रकार के दबाव से छुटकारा पाने का प्रयास करें तथा उस बात का स्पष्टीकरण करने का प्रयास करें। अपने मस्तिष्क को आराम दें। हमारे शरीर की संरचना इस प्रकार की है कि हम 30 से 35 मिनट ही अपने को एक ओर केन्द्रित रख सकते हैं।

    जो बच्चे अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहते हैं, उनके लिए कुछ विशेष जानकारी प्रस्तुत है जिससे वे लाभ उठा सकते हैं:-

    ध्येय बनाएं:- योजनाबद्ध तरीके से चलने का प्रयास करें। प्लैनिंग करें कि अपने ध्येय को मुझे किस प्रकार पूरा करना है। अपने निश्चित किये गये समय में खूब मेहनत करें। कभी-भी अपना टारगेट ऐसा न बनायें जो पूरा न हो सके और निराशा हाथ लगे। दिन के अंत में विचार करें कि आज आपने जो पढ़ने के लिए सोचा था, कितना पूरा किया, क्या बच गया है। समय होने पर उसे पूरा करने का प्रयास करें।

    टाइम टेबल बनाएं:- आप अपना टाइम टेबल इस प्रकार से तैयार करें जिससे आप एक विषय पर ही न अटके रहें और अन्य विषयों को भी पूरा समय दे सकें। विषय पढ़ें, उसे उचित समय दें ताकि विषय को समझा जा सके। विषय बदलते रहने से आप एक विषय को पढ़कर बोर नहीं होंगे और ध्यान भी नहीं भटकेगा क्योंकि एक विषय पर आप अधिक समय तक ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे।

    प्रिय विषय को अपनाएं:- जो विषय आपको अधिक पसंद है, पढ़ाई की शुरूआत उसी विषय को लेकर करें। कम से कम 30 से 45 मिनट तक अपने प्रिय विषय को पढ़ें, उसके बाद कठिन विषयों को पढ़ने के लिए आपका मन तैयार हो जायेगा और तब तक एकाग्रता भी बन जाएगा।

    विश्राम लें:- लगातार पढ़ना या कोई काम करना इंसान को बोर कर देता है। उस ‘बोरडम’ को दूर करने के लिए छोटा सा ब्रेक लें। मन में धारण करें कि किस प्रकार के और कितने समय के ब्रेक के बाद आप फिर से पढ़ने को तैयार हो सकते हैं। एक घंटा पढ़ने के बाद 10 मिनट का विश्राम काफी होता है। इस विश्राम में आप टी. वी. देख सकते हैं, घर के बाहर बालकनी में सैर कर सकते हैं, अपनी पसन्द के गीत सुन सकते हैं, प्रकृति के नजारों का आनंद उठा सकते हैं, थोड़ा आराम कर सकते हैं या गेंद से खेलकर स्वयं को तरोताजा कर सकते हैं। आराम करते समय ध्यान रखें कि ब्रेक छोटा ही होना चाहिए, लम्बा नहीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here