हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान झुंझुनूं जिले...

    झुंझुनूं जिले में पिंकअप पलटने से 11 लोगों की मौत

    Abohar News
    सांकेतिक फोटो

    झुंझुनूं (एजेंसी)। राजस्थान में झुंझुनूं जिले में गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में पिंकअप पलट जाने से आज दो महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य सात घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गुढ़ागौड़जी कस्बे से दो किलोमीटर दूर झुंझुनूं जाने वाली सड़क पर लीलो की ढाणी के पास यह पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें सवार एक महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को झुंझुनूं जिला मुख्यालय के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन लोगों ने और दम तोड़ दिया।

    ये लोग अहीरो की ढाणी बड़ाऊ के बताए जा रहे है। अहीरों की ढाणी (कृष्ण नगर) के ये लोग पिकअप गाड़ी में बैठक कर लोहार्गल नहाने गए थे। पिकअप में करीब 18 लोग सवार थे। एक वृद्ध की मौत होने पर लोहार्गल में मृतक की भस्मी प्रवाहित कर वहां के कुंड में स्नान कर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के मृतकों में कैलाश (35), भंवरलाल, (35), सुमेर, (50), राजबाला (35) अर्पित(15), मनोहर (50) नरेश (16), कर्मवीर (20) , बलवीर (40) एवं सावित्री (45) तथा राहुल (20) शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here