हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    सीआईए के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बने भारतीय मूल के मूलचंदानी

    Nand Mulchandani

    वॉशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने भारतीय मूल के नंद मूलचंदानी को अपना चीफ टेक्नोलॉजी आॅफिसर नियुक्त किया है। बता दें कि खुफिया एजेंसी में पहली बार चीफ टेक्नोलॉजी आॅफिसर यानी सीटीओ का पद बनाया गया है। मूलचंदानी की नियुक्ति का ऐलान सीआईए चीफ विलियम बर्न्स ने स्वयं किया। नंद ने स्कूली पढ़ाई दिल्ली में की है। नंद सीधे सीआईए चीफ विलियम बर्न्स को रिपोर्ट करेंगे। उनके काम का एक विशेष दायरा व विजन होगा।

    बर्न्स ने कहा कि हम सीआईए के मिशन को नई दिशा और रफ्तार देना चाहते हैं। मूलचंदानी इस एजेंसी के तकनीकी विभाग को देखेंगे। नंद दिल्ली में स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के बाद अमेरिका चले गए और बाद में वहां की नागरिकता प्राप्त की। उन्होेंने कॉलेज और उच्च शिक्षा अमेरिका में ही प्राप्त। नंद ने 1979 से 1987 के बीच ब्लूवेल्स स्कूल आॅफ इंटरनेशनल स्टडीज में शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वो कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में पढे। यहां उन्होंने कंप्यूटर साइंस और मैथ्स में डिग्री प्राप्त की। तत्पश्चात नंद ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की और अंत में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री प्राप्त की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here