हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ राजस्थान के ऊ...

    राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हुई बूंदाबांदी

    Mausam
    Mausam: मौसम के बदलते रंग

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमी विक्षोभ हवाओं में बदलाव व पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिकसकुर्लेशन बनने से बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में शुक्रवार को भी बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी के साथ तेज हवाएं चली। तेज हवाओं के कारण सरसा चौपटा मार्ग पर गांव दड़बा कलां के समीप बिजली के पोल गिर गये। बिजली कर्मचारियों ने जेसीबी व ट्रैक्टरों की सहायता से बिजली पोल को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है।

    तापमान में आई गिरावट, लोगों को राहत

    बूंदाबांदी होने से तापमान में भी कमी आई है। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही था। इसी के साथ नरमा के अंकुरित पौधे झुलस रहे थे। इससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था। वहीं नरमा में बार बार सिंचाई करनी पड़ रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा।

    पश्चिमी विक्षोभ हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसी से बूंदाबांदी हो रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 9 मई तक मौसम गर्म व खुश्क संभावित है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी तथा बीच बीच में कहीं कहीं गर्म व धूल भरी पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।
    -डॉ. मदनलाल, मौसम वैज्ञानिक, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय।

    पिछले दिनों में ये रहा तापमान

    दिनांक       अधिकतम तापमान       न्यूनतम तापमान

    • 2 मई        45.7 डिग्री        26.3 डिग्री
    • 3 मई        44.1 डिग्री        30.0 डिग्री
    • 4 मई        40.9 डिग्री        23.7 डिग्री
    • 5 मई        38.1 डिग्री        22.0 डिग्री
    • 6 मई        38.0 डिग्री        23.8 डिग्री

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here