हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश तटीय आंध्र प्...

    तटीय आंध्र प्रदेश में तूफान ‘असानी’ कमजोर पड़ा

    Cyclone 'Asani' Sachkahoon

    हैदराबाद (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में चक्रवाती तूफान ‘असानी’ कमजोर होकर गुरुवार को सुबह 08:30 बजे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान कम दबाव के क्षेत्र के और कमजोर होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में तटीय आंध्र प्रदेश और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 24 घंटों में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति बदल सकती है, हालांकि 24 घंटे के बाद उसमें सुधार होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से दूर रहने की सलाह दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here