हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 29 मई को भाजप...

    29 मई को भाजपा, जजपा, कांग्रेस और आप की रैलियां

    Rallies sachkahoon

    सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा में आगामी पंचायत व निकाय चुनावों के कारण रैलियों (Rallies) का मौसम शुरू हो गया है और 29 मई को एक ही दिन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, जननायक जनता पार्टी, विपक्षी कांग्रेस व पंजाब में सत्तारूढ़ होने के बाद हरियाणा में पैर पसारने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी की रैली है। भाजपा ने 29 मई को सिरसा जिले के गांव ओढ़ां में एक जनसभा का आयोजन रखा है। चूंकि इस आयोजन से सहयोगी दल जजपा को दूर रखा गया है, इसलिए जजपा ने इसी दिन टोहाना कस्बा में अपनी जनसभा रख दी है।

    उधर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी इसी दिन फतेहाबाद की सब्जी मंडी में एक जनसभा करेगी और आम आदमी पार्टी ने कुरूक्षेत्र में एक राज्य स्तरीय रैली करने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने बताया कि भाजपा की ओढ़ां रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ व उनके कई सहयोगी मंत्री संबोधित करेंगे। जजपा को रैली से दूर रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी की रैली है और भाजपा जो जिलावार रैलियां कर रही है, इसी कड़ी में यह रैली, जिसे ‘प्रगति रैली’ नाम दिया गया है, आयोजित की जा रही है।

    जजपा ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के होम टाऊन यानि टोहाना में रैली का आयोजन रखा है। इस रैली (Rallies) को पार्टी के सर्वेसर्वा पूर्व सांसद अजय चौटाला, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व उनके दल से जुड़े मंत्री संबोधित करेंगे। कांग्रेस ‘विपक्ष आपके समक्ष’ की कड़ी में 29 मई को फतेहाबाद की सब्जी मंडी में रैली करेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष होने के नाते इससे पहले कुरूक्षेत्र, जींद, फरीदाबाद, करनाल व नूंह में जनसभा कर चुके हैं।

    पार्टी के नवमनोनीत प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की अध्यक्षता में पहली जनसभा होगी। आप के पश्चिमी हरियाणा जोन प्रवक्ता विरेंद्र कुमार एडवोकेट ने बताया कि कुरुक्षेत्र रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता समेत दिल्ली व पंजाब के कई मंत्री भी संबोधित करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here