हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home कारोबार हाय रे महंगाई...

    हाय रे महंगाई: विमान ईंधन के दाम बढ़े

    Aircraft Fuel Prices Sachkahoon

    नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हुई कच्चे तेल की कीमतों के बीच तेल कंपनियों ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत पांच प्रतिशत बढ़ा दी। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन लिमिटेड ने बताया कि एक किलोलीटर एटीएफ की कीमत दिल्ली में 1,23,039.71 रुपये, कोलकाता में 1,27,854.60 रुपये, मुंबई में 1,21,847.11 रुपये और चेन्नई में 1,27,286.13 रुपये हो गयी है।

    यह कीमतें आज से लागू हो गयी हैं। हर माह की पहली और 16वीं तारीख को एटीएफ की कीमतों की समीक्षा होती है। इस वर्ष की शुरूआत से हर पखवाड़े एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उल्लेखनीय है कि एक मई को एटीएफ के दामों में 3.22 प्रतिशत की वृद्धि की गयी थी। स्थानीय करों के अनुसार हर राज्य में एटीएफ की कीमत अलग-अलग होती है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में हालांकि कोई बदलाव नहीं किया गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध से कच्चे तेल की आपूर्ति कम होने को ईंधन के दामों में बढ़ोतरी का कारण बताया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here