हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शराब पी तैश म...

    शराब पी तैश में पिता ने चार वर्षीय बच्ची को मौत के घाट उतारा

    Father kills Daughter Sachkahoon

     मृतका की मां की शिकायत पर आरोपित गिरफ्तार

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। जिले के गांव भाई रूपा में पत्नी के शराब पीने से रोकने से तिलमिलाए पिता ने नशे में अपनी ही चार साल की बेटी की हत्या (Father kills Daughter) करके रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। थाना फूल पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चार वर्षीय खुशदीप कौर उर्फ रिया का कसूर सिर्फ इतना था कि वह शराब पी रहे पिता कुंदन के पास खेल रही थी। तभी उसकी मां सरबजीत ने पिता को शराब पीने से रोका। उसने गुस्से में राड मां को मारी लेकिन वह बच गई। फिर उसने गुस्से में राड बच्ची के सिर में दे मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मां सरबजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी रिया की हत्या उसके पति कुंदन ने की है। आए दिन घर में क्लेश होता है। सोमवार सुबह से ही उसके पति ने शराब पीना शुरू कर दिया। जब उसने उसे शराब पीने से रोका तो तो उसने पास में पड़ी लोहे की राड उठाकर उसे मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई और उसने लोहे की राड उसकी चार साल की बेटी को मार दी। इससे उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

    सरबजीत कौर ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित उसका पति कुंदन मौके से फरार हो गया। जब उसने अपने बच्ची को जमीन से उठाया तो वह मर चुकी थी। थाना फूल के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता सर्बजीत कौर की शिकायत पर आरोपित पति कुंदन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here