हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ खड़े ट्रक से ट...

    खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, 5 मरे

    हादसे में 10 से ज्यादा घायल

    • दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुआ हादसा

    रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार तड़के सवारियों से भरी क्रूजर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 2 महिलाओं सहित 5 लोगों की दर्दनाक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जयपुर के सामोद गाँव से एक परिवार सोमवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए गया था।

    क्रूजर गाड़ी में परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर कुल 17 लोग सवार थे। वापस लौटते वक्त रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे गाड़ी ओढ़ी कट के पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में भानूराम (35), महेन्द्र (33), आशीष (15), सुगमा देवी (35) और भोरी देवी (95) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here