हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश तस्वीरों में ...

    तस्वीरों में देखिए खूबसूरत सोलन में आयोजित नामचर्चा की झलकियां

    सोलन (सुनील वर्मा)। रविवार को हिमाचल प्रदेश की साध संगत ने सोलन में बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मानवता भलाई कार्य कर मनाया गया। इस अवसर पर ठोडो ग्राउंड राजगढ़ रोड़ में भारी तादाद में हिमाचल की साध-संगत पहुंची। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत 139 मानवता भलाई कार्यो को करने में जुटी हुई है। इन्हीं कार्यों में शामिल अनाथ मातृ-पितृ सेवास मुहिम के तहत निरंतर साध-संगत इस कार्य में जुटी हुई है।

    साध संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों को एकाग्रचित होकर सुना। नाम चर्चा के दौरान डेरा सच्चा सौदा की मुहिम अनाथ मातृ पितृ सेवा के तहत 15 अति जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन वितरित किया गया। आत्मनिर्भर मुहिम के तहत साध संगत ने 7 महिलाओं को सिलाई मशीनें देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद की। रविवार को सोलन में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था। हर तरफ डेरा अनुयायी दिखाई दे रहे थे और सत्संग पंडाल के इर्द-गिर्द रंग बिरंगे झंडे बड़े-बड़े स्वागती द्वार शोभायमान हो रहे थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here