हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश गडचिरोली की स...

    गडचिरोली की साध-संगत ने ली बेजुबान पक्षियों की सुध, किया दाना-पानी का प्रबंध

    गडचिरोली(महाराष्ट्र)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए महाराष्ट्र के ब्लॉक गड़चिरौली की साध-संगत ने भीषण गर्मी के मद्देनजर अपनी छतों, पेड़ों सहित अन्य स्थानों पर पानी के सकोरे रखकर दाना-पानी का प्रबंध किया गया। इस अवसर पर सेवादारों ने कहा कि पूज्य गुरु जी ने हमें सिखाया है कि हमेशा सभी का भला करो और मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की मदद करो।

    इसी क्रम में ब्लॉक में बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे रखे गए हैं ताकि पक्षी भूख प्यास मिटा सकें। अक्सर देखने में आता है कि इस मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की कमी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत पूज्य गुरु जी के वचनों पर अमल करते हुए निरंतर 139 मानवता भलाई के कार्य कर रही है, जिनमें भूखों को खाना खिलाना, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करना, निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब कन्याओं की शादियां करवाना, गरीब बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करना आदि शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here