हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    ब्राजील में भारी बरसात, 107 की मौत

    Flood in Indonesia

    रिया डि जनेरियो (एजेंसी)। ब्राजील के पूर्वोत्तर परनमबुको राज्य में भारी बरसात से 107 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग अभी तक लापता है। राज्य सरकार के अनुसार भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा 6650 लोग बेघर हुए हैं। बरसात से ज्यादातर मौतें राज्य की राजधानी रेसिफ और उसके महानगरीय क्षेत्रों में हुई हैं। परनमबुको के इतिहास में मई 1966 में आई बाढ़ में 175 लोगों की मौत के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी त्रासदी है। दमकलकर्मी और ब्राजील की सेना प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से लापता लोगों के शवों की तलाश कर रही है। परनमबुको की 24 नगर पालिकाओं ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here