नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन की ई-रिक्शा पार्किंग में बुधवार को आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘जामिया मिल्लिया इस्लामिया के ई-रिक्शा मेट्रो पार्किंग में आग लग गयी थी, जिससे अनेक वाहन जल गये। अब आग पर काबू कर लिया गया है। डीएफएस के अनुसार पार्किंग में तड़के पांच बजे आग लगी, और एक अज्ञात व्यक्ति ने दमकल विभाग को 5:40 पर सूचना दी। इसके बाद 13 अग्निशामक वाहन मौके पर भेजे गये। गर्ग ने बताया कि इस हादसे में 30 से ज्यादा नये ई-रिक्शा और 50 से ज्यादा पुराने ई-रिक्शा जलकर राख हो गये। इसके अलावा ई-रिक्शा पार्किंग के निकट सार्वजनिक पार्किंग में खड़ी कम से कम 10 कारें, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गयीं। आग के कारण का पता नहीं लगाया जा सका है।
ताजा खबर
प्रॉपर्टी डीलर का चार दिन बाद जेएलएन कैनाल में मिला शव
पुरानी रंजिश के चलते भांज...
बीकेआई संगठन के दो गुर्गे पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार
विदेशी हैंडलरों के निर्दे...
बीबीपुर हटिया में हुए संघर्ष प्रकरण में पांच गिरफ्तार, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Property Seal: बकाया संपत्ति कर पर जोन-3 में दो व्यावसायिक संपत्तियां सील
पालम विहार अंसल प्लाजा व ...
बंद मकान से 15 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ लाख नकदी चोरी
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...
Kairana Crime News: जानलेवा हमले के आरोप में हिंगोखेड़ी ग्राम प्रधान गिरफ्तार, भेजा कारागार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
धोखाधड़ी के वांछित आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
मजदूर को बेल्टों व सरिया से पीटा, गमछे से फांसी देने का प्रयास
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ में 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, शिक्षा, उद्योग और कनेक्टिविटी पर बड़ा निवेश
रायपुर (एजेंसी)। Chhattis...















