हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश तालाब पर मिट्...

    तालाब पर मिट्टी धसने से एक बालिका की मौत

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    झाबुआ (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की थांदला तहसील के खवासा चौकी के ग्राम रन्नी में स्थित तालाब पर आज सुबह मिट्टी लेने गई दो बालिकाओं में से एक बालिका की मौत मिट्टी धसने से हो गई, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के रन्नी गांव की निवासी सुनीता (13) और कविता (14) आज सुबह अपने गांव के पास स्थित ढोलखरा तालाब पर घर आंगन लीपने के लिये मिट्टी लेने गई थी।

    जहां मिट्टी निकालते समय मिट्टी धसने से सुनिता तालाब में गिर गई और मिट्टी के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि कविता भी मिट्टी में दब गई थी। बालिकाओं के परिजनों ने दोनों बालिकाओं को बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल बालिका को खवासा चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने तत्काल पेटलावद चिकित्सलाय में उपचार के लिए भिजवाया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here