हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश कश्मीर में पु...

    कश्मीर में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा उप जिले में एक और ‘लक्षित’ हमले में एक आॅफ ड्यूटी पुलिस उप निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आईआरपी में तैनात संबूरा निवासी सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर का शव उसके गाँव में धान के खेत से बरामद किया गया।

    पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मीर शाम को अपने धान के खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकला था और जब वह घर नहीं लौटा तो उसका परिवार उसकी तलाश करने गया तथा उसका शव खेतों में पड़ा मिला। शव मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने हत्यारों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इस साल ‘लक्षित हमलों’ में नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और उनमें से सात की गोली लगने से मौत हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here